Monday, 7 January 2013

ठण्ड में रहे सावधान


                                   ठण्ड में रहे सावधान 

 कड़ाके की ठंड में वैसे तो सभी को सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन
 उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी के मरीज इन दिनों थोड़ा ज्यादा
 एहतियात बरतें क्योंकि ठंड भगाने के लिए खाने या ‘पीने’ में की गई जरा
 सी लापरवाही उनके लिये परेशानी का सबब बन सकती है।  डाक्टरों का
 मानना है कि भीषण सर्दी उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी के मरीजों के लिये परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिये सर्दी से तो बचाव करें
  साथ ही साथ खान पान पर भी ध्यान दें और तेल और मक्खन से बने खादय पदार्थो से पूरी तरह बचें ।
उनका कहना है कि लोगों के मन में एक गलतफहमी है कि सर्दी के दिनों में
 गर्म चीजें जैसे गुड़ से बनी गजक आदि खाने से या व्हिस्की या रम,दो पैग
 गुनगुने पानी से लेने से सर्दी भाग जाएगी, लेकिन दरअसल ऐसा नहीं है
 क्योंकि ऐसा करने से आपको फौरी तौर पर भले ही सर्दी से राहत मिले
, लेकिन बाद में रक्तचाप और ब्लड शूगर बढ़ सकता है, जो नुकसानदेह
 साबित हो सकता है ।
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान :पीजीआई: के कार्डियोलोजी विभाग के
 एसोसिएट प्रोफेसर सुदीप कुमार ने  एक विशेष बातचीत में बताया कि
 सर्दियां बच्चों और बुजुर्गो के लिये तो खतरनाक होती ही हैं लेकिन हाई ब्लड प्रेशर अथवा दिल की किसी बीमारी के मरीजों के लिए भी खासी परेशानी पैदा करती हैं । सर्दी में उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिये सबसे बड़ी परेशानी यह है कि ठंड की वजह से पसीना नहीं निकलता है और शरीर में नमक :साल्ट: का स्तर बढ़ जाता है जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है ।


No comments:

Post a Comment